STD 7 SEM 1 HINDI UNIT 2 TAB YAAD TUMHARI AATI HAI

2. तब याद तुम्हारी आती है ! (कवि- रामनरेश त्रिपाठी)


Ø   कविता का भावार्थ :-

              जब बहुत सुबह यानि बड़े सवेरे उठकर चिड़िया खुशी के गीत गाती है, कलियाँ अपनी पँखुडिया खोलकर फूल बन जाती है और खुश होकर अपनी खुशबू चारों ओर फैलाने लगती है तब हे जगत के सिरजन हार प्रभु, हे भगवान मुझे तुम्हारी याद आती है ।

                वर्षाऋतु में जब बारीश की बूँदे गीरती है और आकाश में बीजली चमकती है, तब मैदानों में, जंगल में, बागों में हरियाली छा जाती है ।

                जब ठंड़ी ठंड़ी हवा दूर दूर से मस्ती भरी हवा लेकर आती है और हमें प्रफूल्लित  कर जाती है तब है जगत के सिरजन हार प्रभु, हे भगवान मुझे तुम्हारी याद आती है ।

Ø समानार्थी शब्द लिखिए :-

·       सुबह          -          सवेरा, पात:काल

·       खुशी          -          आनंद, हर्ष

·       दुनिया         -          विश्व, संसार,

·       खुशबू         -          सुगंध, सुवास

·       चिड़िया       -          पक्षी, पंछी

·       लहर           -          तरंग, झोंका

·       जग             -          जगत, विश्व, दुनिया, संसार

·       सिरजनहार -           सृष्टि की रचना करनेवाला, प्रभु, भगवान

·       हरियाली     -          हरा-भरा

·       ढोना           -          बोझ उठाना

Ø विरोधी (विलोम) शब्द लिखिए :-

§  सुबह       Π    शाम

§  खुशी       Π    दु:ख

§  खुशबू      Π    बदबू

§  बाहर       Π    अंदर

§  सिरजन    Π    विनाश

§  हरियाली  Π    सुखा

§  ठंडी        Π    गरमी

-: अभ्यास :-

प्रश्न : 1 निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर लिखिए :

(1)         सुबह होते ही क्या-क्या होता है?

उत्तर :      सुबह होते ही सुरज अंधकार को दूर भगाकर उजियाला कर देता है । पंछी चारों दिशाओ अपनी मधुर आवाज़ में गाने लगते हैं । कलियाँ फूल बनकर खिल उठती है और चारों ओर अपनी खुसबू फैलाने लगती है । इस प्रकार सुबह होते ही प्रकृति में सुंदर परिवर्तन हो जाता है और नई ताज़गी का अनुभव होने लगता है।

(2)         मैदानों में हरियाली कब लहराती है?

उत्तर :      बर्षाऋतु में बारीश होने पर मैदानों मे हरियाली लहराती है ।

(3)         आपको प्रभु की याद कब आती है?

उत्तर :      जब सुरज निकलते ही चारों ओर उजाता हो जाता है, जब चिड़ियाँ खुशी के गीत गाती है, जब कलियाँ खिलकर फूल बन जाती हैं और चारों ओर अपनी खुशबू फैलाती है, जब वर्षाऋतु आने पर चारों ओर हरियाली छा जाती है, जब ठंडी-ठंडी हवा शरीर को छूकर तन-मन को प्रफुल्लित कर देती है, तब मुझे प्रभु की याद आती है ।

(4)         तुब सुबह में उठकर क्या-क्या देखते हो?

उत्तर :      मैं सुबह उठकर सूर्योदय देखता हूँ । पंछीयों की मधुर चह-चहाट सुता हूँ । सुबह की ठंडी- ठंडी पवन से जो ताज़गी मिलती है, मैं वब महसूस करता हूँ । फूलो पर हीरे की तरह चमकती औंस की बूँदे देखता हूँ ।

प्रश्न : 2   चित्र को दिखिए और वचन परिवर्तन कीजिए :

VACHAN PARIVARTAN
VACHAN PARIVARTAN

प्रश्न :3 शब्दों को उचित क्रम में रखकर अर्थपूर्ण वाक्य बनाइए :

ARTH PURN VAKYA
अर्थ पूर्ण वाक्य बनाइए ।

        (1)               जल ही जीवन है ।

        (2)               फूलो में रंग कौन भरता है?

        (3)               बादल में बिजली क्यों चमकती है?

प्रश्न :4 सबसे तेज़ कौन ?

सात-सात छात्रों की टोली बनाइए और अपने नाम के पहले वर्ण के अनुसार शब्दकोश के क्रम के मुताबिक खड़ा रहने के लिए कहिए ।

(1)          साहिल, हितेष, मनोज, विकास, रवि, आकाश, मयूर ।

शब्दकोश का क्रम : आकाश, मनोज, मयूर, रवि, विकास, साहिल, हितेष ।

(2)          भरत, विजय, निकीन, अक्षय, समीर, बलराम, कनिष्क ।     

शब्दकोश का क्रम : अक्षय, कनिष्क, निकीन, बलराम, भरत, विजय, समीर । 

शब्दकोश के क्रम की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लीक करें ।

प्रश्न :5 नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ शब्दकोश से ढूँढ़कर तेजी से कौन बता सकता है ?

(1) कूक       - कोयल की बोली

(2) इरादा      - संकल्प

(3) तरुवर     - बड़ा वृक्ष

(4) मुग्ध        - मोहित

(5) गुजारिश - निवेदन

स्वाध्याय

प्रश्न : 1         प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

(1)     चिड़ियाँ खुशी के गीत कब गाती हैं ?

उत्तर : चिड़ियाँ बड़े सवेरे उठकर खुशी के गीत गाती है ।

(2)     सुबह होने पर प्रकृति में कैसे बदलाव आते हैं ?

उत्तर : सुबह होने पर चिड़ियाँ खुशी के गीत गाने लगती हैं  । कलियाँ फूल बनकर चारों ओर अपनी खुशबू फैलाने लगती है । सुरज उदय होते ही अंधकार दूर हो जाता है, दुनिया में प्रकाश फैल जाता है ।

(3)     पृथ्वी पर हरियाली कब छा जाती है ?

उत्तर : वर्षाऋतु में जब बारिश होती है, तब मैदानो में धास उगने लगता है । जंगलो और बागो में पेड़ पौधों पर नए पत्ते उगने से हरे हो जाते हैं । इस प्रकार वर्षाऋतु में पृथ्वी पर हरियाली  छा जाती है ।

(4)     हरियाली कहाँ-कहाँ दिखाई देती है ?

उत्तर : वर्षाऋतु में बारिश होने से मैदानों में, जंगलो में और बागो में हरियाली छा जाती है ।

प्रश्न : 2  निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों का भावार्थ लिखिए :

(1)     कलियाँ दरवाजे खोल-खोल

                   जब दुनिया पर मुसकाती हैं ।

उत्तर : सुबह होने पर कलियाँ अपनी पँखुडिया खोलकर फूल बन जाती है और खुश होकर अपनी खुशबू चारों ओर फैलाने लगती है ।

(1)     जब छम-छम बूँदे किरती है,

                   बिजली चम-चम कर जाती है ।

उत्तर : वर्षाऋतु में जब बारीश की बूँदे धरती पर गीरती है और आकाश में बीजली चमकती है, तब मैदानों में, जंगल में, बागों में हरियाली छा जाती है ।

प्रश्न : 3    उदाहरण के अनुसार निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द कोष्ठक में से ढूँढ़कर वाक्य में प्रयोग कीजिए :

(1) सुबह       (2) खुशी       (3) खुशबू     (4) बहुत       (5) मुसकाना

उदाहरण :     सुबह  - प्रात:काल

वाक्य  :         पात:काल देवालय में पूजा होती है ।

समानार्थी शब्द
समानार्थी शब्द

(2) खुशी       - आनंद       

वाक्य :          आज क्रिकेट मेच खेलने में बड़ा आनंद आया ।

(3) खुशबू     - सुगंध

वाक्य :          बगीचे में फूलों की सुगंध फैली गई ।

(4) बहुत       - ज्यादा

वाक्य :          खेतों में ज्यादा मेहनत करने से फसल अच्छी हुई ।

(5) मुसकाना - हँसना

वाक्य :          हँसना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है ।

प्रश्न : 4   इन यात्रियों को शब्दकोश के क्रम के आधार पर अपने अपने डिब्बे में बैठाइए ।

शब्दकोश का क्रम

CLICK HERE TO DOWNLOAD PDF FILE 

RRRRRRRRR

Shwetketu L. Chauhan

Pay Center Kumar Shala No.4

Dholka, Ta. Dholka, Dist. Ahmedabad

Comments

Popular posts from this blog

Hindi sem 2 STD 7 2. HUM BHI BANE MAHAN | 2. हम भी बने महान

varno ka vargikaran | वर्णो का वर्गीकरण

shabd kosh ka kram in Hindi | शब्दकोश का क्रम