Std 6 sem 1 hindi unit 2 एक जगत एक लोक

2. एक जगत, एक लोक



Ø "कविता का सार"

एक जगत एक लोक, सबका है एक मान,

एक चंद्र, एक सूर्य, एक भूमम, आसमान

यह पूरी दुनिया एक है । संसार के सभी मानव भी एक ही है । इस संसार के सभी लोगों को सम्मान मिलना चाहिए । पूरे संसार को एक ही चंद्र की रोशनी मिलती है । एक ही सूर्य पूरे लोक में उजाला फैलाता है । संसार के सभी जीव एक ही आसमान के नीचे एक ही धरती पर रहते हैं ।

एक तेज, एक हवा, एक ही पानी

जीवन है सुख-दुःख की एक कहानी

एक देह, एक रक्त – (3)

एक अस्थि, एक प्राण ।  एक.....

हर एक मनुष्य को प्रकाश, हवा और पानी मिलता है, वह भी एक है । सबके जीवन में आनेवाले सुख-दु:ख भी एक समान है । हमारे शरीर और खून भी एक समान है । शरीर की रचना भी एक समान हड्डियों से हुई हैं । हम सब में  प्राण भी एक समान है ।

हर्ष भरे गाएँ हम राग सुहाने

समता और ममता के गीततराने

घर-घर में गूँज रहा (3)

निशदिन यह मधुर गान ।   एक.....

हम सबको एक साथ मिलकर मधुर राग में आनंद के गीत का गान करना चाहिए । जिनसे समानता और ममता की भावना जागृत हो । घर-घर में यह मधुर गीत गुंजता रहे कि हम सब एक है ।

राष्ट्रो में ऐक यही  कर्म हमारा,

प्रगति, न्याय, मानवता, -धर्म हमारा

हिलमिल के लहराएँ (3)

विश्वशांन्ति का निशान

एक जगत ,एक लोक.....

विश्व के सभी राष्ट्रो में एकता की भावना लाना ही हमारा प्रथम काम है । हम सबकी प्रगति हो, सबको समान न्याय मिले, मानवता की रक्षा हो यही हमारा धर्म है । हम सब साथ मिलकर विश्वशांन्ति का निशान लहराएँ ।


Ek jagat Ek lok

Ø  समानार्थी शब्द


·         जग              जगत, दुनिया

·         लोक            संसार

·         मान             आदर, सम्मान

·         भूमि             जमीन, धरती

·         तेज              प्रकाश, रोशनी

·         देह               तन, काया, शरीर

·         निशदिन       हररोज, प्रतिदिन

·         रक्त              लहु, खून

·         अस्थि          हड्डी

·         हर्ष              आनंद

·         प्राण             जान, जीव

·         तराना          गीत, गान

·         प्रगति          उन्नति, विकास

·         ऐक्य            एकता

·         राग             स्वर, ताल और लय युक्त संगीत

·        निशान         चिह्न

Ø  विरोधी ( विलोम ) शब्द


·         मान      x          अपमान

·         प्रकाश   x          अंधकार

·         हर्ष       x          शोक

·         प्रगति    x          अधोगति

·         भूमि      x          आसमान

·         सुख       x          दुःख

·         मधुर     x          कड़वा

·         न्याय     x          अन्याय

·         धर्म       x          अधर्म

·         पास      x          दूर

·         शुभ       x          अशुभ

·         जीवन   x          मृत्यु

·         स्वामी   x          दास

·         चेतन     x          जड़

Ø  निम्नलिखित शब्दों का उपयोग करके वाक्य लिखिए

(1) निशदिन          :-          निशदिन मंदिर में आरती होती हैं ।

(2) पानी               :-          नदी के पानी में नाव तैर रही हैं ।

(3) प्राण                :-          तैरना न आने पर मुकेश के प्राण मुसीबत में पड़ गए ।

(4) मधुर               :-          सीता बहुत मधुर गीत गाती है ।

(5) मानवता          :-          दूसरो की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है ।

-: अभ्यास :-

प्रश्न :1   निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(1)       एक जगत, एक लोक ऐसा कवि ने क्यों कहा है ?

उत्तर :   यह पूरी दुनिया एक है । संसार के सभी मानव भी एक ही है । इस संसार के सभी लोगों को सम्मान मिलना चाहिए । पूरे संसार को एक ही चंद्र की रोशनी मिलती है । एक ही सूर्य पूरे लोक में उजाला फैलाता है । संसार के सभी जीव एक ही आसमान के नीचे एक ही धरती पर रहते हैं । इसलिए कवि ने एक जगत, एक लोक ऐसा कहा है ।

(2)       एक रक्त का अर्थ समझाइए ।

उत्तर :   भगवान ने हम सबको एक समान शरीर दिया है । उसमें बहने वाला रक्त भी एक ही रंग का होता है । भगवान ने हमें बनाने में कोई भेदभाव नहीं किया । इसलिए हमें भी किसी के साथ भेदभाव न करके समानता से रहना चाहिए ।

(3)       हमारा धर्म क्या होना चाहिए ?

उत्तर :   हम सबकी प्रगति हो, सबको समान न्याय मिले, मानवता की रक्षा हो यही हमारा धर्म होना चाहिए ।

(4)       हमारा जीवन सुख-दु:ख की कहानी है – ऐसा कवि ने क्यों कहा है ?

उत्तर :    हमारे जीवन में सुख और दु:ख आते जाते रहते हैं । किसी मनुष्य का जीवन ऐसा नहीं है जिसने सुख और दु:ख भोगे न हो । किसी भी मनुष्य के जीवन में सिर्फ सुख या सिर्फ दु:ख हो ऐसा नही हो सकता । इसलिए कवि ने कहा है कि- हमारा जीवन सुख-दु:ख की कहानी है ।

प्रश्न : 2 ऊँचे स्वर में पढ़िए तथा अनुलेखन कीजिए :

            सूर्य, सुख-दु:ख, रक्त, अस्थि, प्राण, गाएँ, गूँज, हर्ष, ऐक्य, कर्म,  प्रगति, लहराएँ, विश्वशांति ।

प्रश्न : 3 उदाहरण के अनुसार निर्देशित वर्ण से शुरु होनेवाले शब्द बनाईए :

उदा.              : कमल, कोयल, कुसुम, कंचन, किरण, काजल ।

          : गगन, गाय, गाँव, गोबर, गुलाब, गीत, गुमान ।

          : घमंड, घर, घुमर, घी, घोल, घड़ी, घडियाल ।

         : चम्मच, चिंता, चमन, चुरन, चरण, चोटी, चिड़िया ।

          : मंदिर, महल, मोती, मकान, मोर, माखन, मिट्टी ।

प्रश्न :4   शब्द - सारणी :


समय सारणी

उपर्युक्त सारणी में कुछ शब्द दिए गए है, उन्हें ढूँढ़िए और उनका वाक्य प्रयोग कीजिए :

जैसे -     बाइबिल            - बाइबिल ईसाइ लोगो का धर्मग्रंथ है ।

        1)        महाभारत          - महाभारत में पाँडवों- कौरवों के महायुद्ध की गाथा ।

        2)        पारसी               - पारसी सूर्य की पूजा करते हैं ।

        3)        अवेस्ता              - अवेस्ता पारसी लोगो का पवित्र धर्मग्रंथ है ।

        4)        हिन्दू                 - हिन्दु संस्कृति प्राचीन संस्कृति है ।

        5)        मंदिर                - हिन्दु लोग मंदिर में भगवान की पूजा करते हैं ।

        6)        रामायण            - रामायण श्री राम का जीवन चरित्र है ।

        7)        गुरुग्रंथसाहिब     - गुरुग्रंथसाहिब सीखो का पवित्र ग्रंथ है ।

        8)        सीख                 - पंजाब में सीख लोग रहते है ।

        9)        सांई                  - सांई परोपकारी संत थे ।

        10)        मुस्लिम             - मुस्लिम लोग रोज़े (उपवास) रखते हैं ।

        11)        मस्जिद              - मुस्लिम लोग मस्जिद में नमाज़ पढ़ते हैं ।

 

-: स्वाध्याय :-

प्रश्न :1        निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(1)       इस काव्य में प्रकृति के कौन-कौन-से तत्व हैं ?

उत्तर :   इस काव्य में चंद्र, सूर्य, भूमि, आकाश, हवा और पानी जैसे प्रकृति के तत्व हैं ।

(2)       एक जगत, एक लोक ऐसा शीर्षक क्यों रखा गया है ?

उत्तर :   यह पूरी दुनिया एक है । संसार के सभी मानव भी एक ही है । पूरे संसार को एक ही चंद्र की रोशनी मिलती है । एक ही सूर्य पूरे लोक में उजाला फैलाता है । इस संसार में सबको एक समान हवा और पानी मिलता है । भगवान ने हम सबको एक समान शरीर दिया है । उसमें बहने वाला रक्त, हड्डियाँ और प्राण भी एक ही है । हम सब का जीवन सुख और दु:ख की कहानी हैं । इस प्रकार कवि ने इस पूरे जगत के लोगो को एक समान बताया है । इसलिए इस काव्य का शीर्षक एक जगत, एक लोकऐसा रखा गया है ।

(3)       आप इसके अलावा और कौन-कौन-से शीर्षक देना चाहेंगे ?

उत्तर :   हम इस काव्य को एक विश्व, एक मानव, विश्वबंधु मानव और हम सब एक समान ऐसे शीर्षक देना चाहेंगे ।

(4)       सभी नदियाँ अलग-अलग है, फिर भी कवि ने क्यों कहते हैं कि, एक ही पानी ?

उत्तर :   सभी नदियाँ अलग-अलग है, लेकिन उसमें बहने वाला पानी एक जैसा ही होता है । हम सब मनुष्य उस पानी का समान उपयोग करते हैं । इन नदियों का पानी आखिर में समुद्र में मिल जाता है और एक हो जाता है इसलिए कवि कहते हैं कि, एक ही पानी

प्रश्न :2  विलोम- अर्थवाले शब्दों के जोड़े बनाइए और उदाहरण के अनुसार वाक्य प्रयोग कीजिए :

विलोम शब्द

उदाहरण :         पास      X         दूर

            -           मेरे घर के पास मीना का घर है ।

            -           मीना का घर मीना के घर से दूर नहीं है ।

(1)       मृत्यु      X         जीवन

-           हर ईन्सान की मृत्यु तय है ।

-           हर ईन्सान का जीवन अनमोल है ।

(2)       जड़       X         चेतन

-           मनुष्य जड़ नही है ।

-           मनुष्य चेतन है ।

(3)       शुभ       X         अशुभ

-           आँगन में तुलसी का पौधा होना शुभ होता है ।

-           बिल्लि का रास्ता काटना अशुभ नहीं होता ।

(4)       दास      X         स्वामी

-           हम परिस्थिति के दास हैं ।

-           समय सब से बड़ा स्वामी है ।

(5)       प्रकाश   X         अंधकार

-           सूर्योदय होते ही चारों और प्रकाश छा जाता है ।

-           सूर्यास्त होते ही चारों और अंधकार छा जाता है ।

प्रश्न :3        उदाहरण के अनुसार समान प्रासवाले शब्द बनाकर लिखिए :

उदाहरण :         आना                 - जाना , खाना, लाना, पाना ।

                      सुनकर               - बुनकर, लिखकर, पढ़कर, भास्कर ।

                      मेहरबान           - कदरदान, मेज़बान, मेहमान, बागबान ।

                      सेठानी               - जेठानी, फूलदानी, महारानी ।

प्रश्न :4        निम्नलिखित भाव दर्शानेवाली काव्य पंक्तियाँ लिखिए :

(1)       पूरे विश्व में अक ही सूर्य का प्रकाश है, एक ही हवा चल रही है और एक ही प्रकार का जल है ।

उत्तर :   एक तेज, एक हवा, एक ही पानी ।

(2)       समता का यह गीत पूरा विश्व हमेशा गा रहा है ।

उत्तर :   समता और ममता के गीततराने ।

प्रश्न :5        समानार्थी शब्द ढूँढ़कर घेरा बनाइए और लिखिए :

समानार्थी शब्द

    (1)  लोक     - विश्व, दुनिया

         (2)  मान      - सम्मान, प्रतिष्ठा

         (3)  निशान  - चिह्न, संज्ञा

         (4)  हाथ      - हस्त, पाणि

         (5)  अंबर     - गगन, आकाश, आसमान

प्रश्न :6        आपने जो दो समानार्थी शब्द ढूँढ़े हैं, उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए :

(1)      विश्व     - यह विश्व भगवान की अद्भूत रचना है ।

        दुनिया   - दुनिया में शांति बनाए रखना हमारा कर्तव्य है ।

(2)      सम्मान  - हमें अपने माता-पिता और बड़ो का सम्मान करना चाहिए ।

        प्रतिष्ठा   - कुछ अच्छा काम करने से समाज में हमारी प्रतिष्ठा होगी ।

(3)      चिह्न    - चित्र में पुराने जमाने का चिह्न है ।

        संज्ञा      - चोर ने कोई संज्ञा नहीं छोड़ी ।

(4)      हस्त      - सीता ने अपना हस्त राम के हस्त में रखा ।

        पाणि     - राधा के पाणि से मोहन ने पानी पिया ।

(5)      गगन     - गगन में पक्षी उड़ रहे हैं ।

        आकाश  - आकाश पतंगो से भरा हुआ है ।

        आसमान – आसमान में काले बादल छाए हैं ।

प्रश्न :7  नीचे दिए हुए चोरस में उदाहरण के अनुसार संज्ञा शब्द बनाईए और उनका वाक्य में प्रयोग    कीजिए :


उदाहरण :   फूल   - यह फूल सुंदर है ।
संज्ञा

(1)      कमल       - कमल हमारा राष्ट्रीय फूल है ।

(2)      सागर       - सागर में मोती मिलते हैं ।

(3)      भारत       - भारत मेरी जन्मभूमि है ।

(4)      हिमालय   - हिमालय बर्फिले पहाड़ों की हारमाला है ।

(5)      आरती      - मंदिर में आरती होती है ।

(6)      छत          - बरसात में छत टपक रही थी ।


Click here to Download PDF file

 

ôôôôôôô





Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Hindi sem 2 STD 7 2. HUM BHI BANE MAHAN | 2. हम भी बने महान

varno ka vargikaran | वर्णो का वर्गीकरण

shabd kosh ka kram in Hindi | शब्दकोश का क्रम